---Advertisement---

गोपालपुर में महायज्ञ को लेकर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

On: January 20, 2026 8:46 PM
---Advertisement---

मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में आगामी महायज्ञ आयोजन को लेकर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि शिव मंदिर के प्रांगण में 22 मार्च 2026 को जल यात्रा से यज्ञ प्रारंभ होगा, और 27 मार्च तक चलेगा। यह कार्यक्रम पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ।


ध्वजारोहण कार्यक्रम यज्ञाचार्य श्री 1008 उदय नारायणाचार्य त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 श्री केशव नारायण दास महाराज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। और नगर भ्रमण किया। जो बजरंग बली मंदिर,मुरत दाई देवता, डीहवार होते हुए यज्ञशाला ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्ययजमान तेजवंत दुबे अपनी पत्नी मधु दुबे संग शामिल हुए।


ध्वजारोहण कार्यक्रम में मनोज दुबे, विपुल दुबे, चिंटू दुबे, मीनू दुबे, देवख राजवंशी, फंटूश दुबे, जितेंद्र यादव, सेशमणी सिंह, प्रमोद ठाकुर, छोटू दुबे, मुकेश सोनी, हृदय दुबे, पिंकू दुबे, बिट्टू दुबे, पीकू चंद्रवंशी पकडू दुबे, डबल दुबे, विकास दुबे, अंकुर दुबे, बीरेंद्र दुबे, प्रभात दुबे, राजन दुबे, छोटन दुबे, राजू ठाकुर, गोविंदा राजवंशी, मनीष ठाकुर, छोटू ठाकुर, रंजीत दुबे, नीतीश दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान यज्ञाचार्य एवं संतों द्वारा महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील