

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में गुरुवार को मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, विशिष्ट अतिथि विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, मुख्य वक्ता डॉ. ब्रजेश कुमार, विद्यालय अध्यक्ष जोखू प्रसाद, सचिव रवि प्रकाश, भवनाथपुर सचिव अरविंद सेंगर एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से भारत माता, ओम, मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। विधायक के आगमन पर छात्राओं ने तिलक और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, वहीं घोष दल की गूंज ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। विद्यालय की बहनों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बहन प्रांजल एवं सनाया के गीतों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 21, 2026





