

रांची: 9 और 10 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान,राँची में झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2024 की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि, झारखंड के राज्यपाल माननीय श्री संतोष कुमार गंगवार करेंगे। श्री शिबू सोरेन ,माननीय अध्यक्ष ,राज्य समन्वय समिति सह राज्यसभा विशिष्ट अतिथि होंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर माननीय मंत्रीगण, माननीय सांसदगण, माननीय विधायकगण एवम् अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
November 5, 2026



