---Advertisement---

उंटारी रोड में नन्दन स्टूडियो एवं ऑनलाइन सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

On: January 23, 2026 7:10 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उंटारी रोड में नन्दन स्टूडियो एवं ऑनलाइन सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य खोखन राम एवं भोला राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टूडियो एवं ऑनलाइन सेंटर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य खोखन राम ने कहा कि नन्दन स्टूडियो एवं ऑनलाइन सेंटर के खुलने से क्षेत्रवासियों को फोटोस्टेट, ऑनलाइन आवेदन, आधार, पैन कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, फोटो तथा अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्थानीय लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी।


नन्दन स्टूडियो के संचालक नन्दन कुमार ने बताया कि केंद्र पर आधुनिक सुविधाओं के साथ फोटो स्टूडियो, ऑनलाइन फॉर्म भरने, सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्य एवं अन्य डिजिटल सेवाएं उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अमित कुमार बने मझिआंव के 37वें थाना प्रभारी, बोले— ‘जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पहली प्राथमिकता’

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास