
जमशेदपुर, 16 अक्टूबर 2026। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा अरुणा समिति क्लब, मुखी समाज के पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखी समाज विकास समिति, झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बैधनाथ करवा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव श्री शम्भू मुखी डूंगरी और प्रदेश सचिव श्री सूरज मुखी ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुखी समाज विकास समिति के प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुखी, जिला सचिव श्रीमती पुनीता मुखी, जिला महासचिव श्री राजेश बाघ एवं जिला सचिव श्री जितेंद्र सुनानी, पूजा कमिटी के महासचिव श्री विकास मुखी, महानगर महासचिव श्री मोना सूर्यवंश, महानगर उपाध्यक्ष श्री मुकेश मुखी,पालू करवा , बजरंग करवा ,प्रमुख रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश प्रसाद मुखी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूजा कमिटी के अध्यक्ष श्री कमलेश मुखी ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मां दुर्गा से समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज के विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।
पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी सौहार्द का प्रतीक बना।






