July 26, 2026

राधारमण महोत्सव के अवसर पर भव्य नगर कीर्तन सह आमंत्रण यात्रा

1fd6570b-c365-4b3c-a75c-f6fd35df9883.jpg

सिल्ली :-आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर एक,दो,तीन और चार अगस्त को नगर संकीर्तन सह आमंत्रण यात्रा नगर के प्रमुख चौराहों,बाजारों व मंदिरों से प्रारंभ किया जाएगा जिसका नेतृत्व दास गदाधर प्रभु, सुबल प्रभु,करूणावतार प्रभु, भद्रंग प्रभु,मथुरा मोहन प्रभु,चारु प्रभु,सचिसूत प्रभु एवं नटराज प्रभु समेत 200 से अधिक भक्ति वेदांत विद्या भवन गुरुकुल कुटाम के ब्रह्मचारी बालक इस पवित्र यात्रा में संकीर्तन व झांकी स्वरूप सहभागी होंगे। यात्रा के दौरान विशेष आकर्षण के रूप में हर नगर में झांकियां,नृत्य संकीर्तन,भक्ति की झलक, संस्कृति की झंकार इत्यादि रहेगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन 9 अगस्त से नौ दिवसीय यज्ञ श्री कृष्ण कथा, भगवान का अभिषेक,पुष्पाभिषेक और हरि नाम संकीर्तन के साथ संपन्न होगा। प्रभु द्वारा बताया गया कि यह यात्रा भक्तों द्वारा आयोजित की जा रही है जिससे अधिक से अधिक जनमानस को श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं राधा रमन महोत्सव के निमंत्रण से जोड़ा जा सके।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed