
गढ़वा: मुख्यालय अवस्थित सोनपुरवा गढ़वा में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से प्रशिक्षक आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत ने परम आराध्य बाबा गुरुदेव श्री श्री आनंद मूर्तिजी की प्रकृति पर पुष्प अर्पण कर सेकंड डिट लेवल सेमिनार का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्य प्रशिक्षक सत्यव्रतानंद दादा जी के द्वारा सेमिनार के इंपोर्टेंस के बारे में चर्चा की गई।
आचार्य सत्यव्रतानंद अवधूत जी ने सेमिनार के मुख्य टॉपिक रूप और रूपातीत, भक्ति रूप सेतु व प्रउत पर प्रकाश डाला।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आध्यात्मिक चिंतन,सामाजिक समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विचार विमर्श से समता मूलक समाज का निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है।संपूर्ण विश्व की समस्याओं का हल प्रगतिशील उपयोगी तत्व(प्राउट) में निहित है।आज विश्व विख्यात दार्शनिक विश्वविद्यालयों में प्राउत के लागू करने एवं समझने के लिए रिसर्च कर रहे है ताकि संपूर्ण पीड़ित मानवता की आवश्यकता की पूर्ति सुनिश्चित किया जा सके ।

इस अवसर पर डी एस एल अवधूतिका सर्वज्ञानंद आचार्या,आचार्य मुक्तिश्वरानंद अवधूत भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव,दिनेश जी,राम जनम जी,डॉ रामानुज प्रसाद जी,कैलाश प्रसाद जी,मनोज दादा जी, अनुप जी,हरिद्वार जी,सूचित दादा जी, रघुनाथ दादा जी,तृप्ति रानी,अमन देव,संदीप देव ,रोहित देव,राजेश देव,इंद्रजीत देव सहित अनेकों आनंदमार्गी उपस्थित थे।




