

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार हरभजन सिंह, मुख्य – रणनीति एवं एचआर, एक्सएलआरआई दिल्ली तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “विद्यालय वास्तव में मानव चरित्र निर्माण का मंदिर है। कोई भी व्यक्ति अपने गुरुजनों और माता-पिता का ऋण जीवन भर नहीं चुका सकता।”
इस अवसर पर श्री सिंह ने सरदार बक्शीश सिंह मेमोरियल अवार्ड की घोषणा की, जिसके अंतर्गत हर वर्ष मैट्रिकुलेशन बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ₹10,000/- की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष यह पुरस्कार सत्यम कुमार सिंह को प्रदान किया गया, जिन्हें ₹10,000/- का चेक भी सौंपा गया।
कार्यक्रम में एस. सलविंदर सिंह (प्रधान, गुरुद्वारा), हरभजन सिंह (उपाध्यक्ष), गुरदयाल सिंह (चेयरमैन), योगा सिंह (संयुक्त सचिव), सुखपाल सिंह (स्कूल सचिव), सतबीर सिंह “सोमू” (स्कूल सा सचिव)इंस्पेक्टर दलविंदर सिंह, रविंदर सिंह, परविंदर कौर (अध्यक्षा, इस्त्री सत्संग), हेड मास्टर संजय कुमार सिंह तथा प्राचार्या रोशनी कुमारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 4, 2026





