---Advertisement---

राधा माधव आश्रम सिल्ली में गुरु पुर्णिमा उत्सव का आयोजन सम्पन्न

On: July 23, 2024 2:53 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली राधा माधव आश्रम ( बाउलडेरा) परिसर में रविवार को इस्कॉन अनुमोदित हरे कृष्ण नामहट्ट संघ सिल्ली के तत्वावधान में गुरु पुर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पुर्व नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। आयोजन स्थल पर देर शाम रांची से आये इस्कॉन के वरिष्ठ भक्त गोविंद प्रभु ने भागवत कथा का वाचन करते हुए कलयुग में संकीर्तन की महिमा पर प्रकाश डाले और लोगों को हरिनाम की जप करने का आह्वान किया। वहीं श्री मायापुर धाम के झारखंड पुरुलिया बांकुड़ा इस्कॉन नामहट्ट प्रचारक श्रीवास चरणदास ब्रह्मचारी प्रभु ने जीवन में गुरु की महिमा विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि दास की भांति गुरु की सेवा करनी चाहिए। स्वरुप सिद्ध गुरु की प्रसन्नता ही आध्यात्मिक जीवन की प्रगति है। जिज्ञासा और विनीत भाव के मेल से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है। बिना विनीत भाव तथा सेवा के विद्वान गुरु से की गई जिज्ञासाएं प्रभावपूर्ण नहीं होंगी। शिष्य को गुरु-परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए और जब गुरु शिष्य में वास्तविक इच्छा देखता है तो स्वत: ही शिष्य को आध्यात्मिक ज्ञान का आशीर्वाद देता है। उत्सव के दौरान आरती,भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया । महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल आयोजन में बल्लभ निताई दास (बुद्धदेव कुशवाहा) समदर्शी श्याम दास, रितेश , धनंजय, वासुदेव दास, अमित प्रभु, केशव, देवदुती, तनु समेत स्थानीय महिला पुरूषों का सराहनीय योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now