---Advertisement---

दूसरी महिला की ओर देखना पड़ा भारी, महिला ने बाॅयफ्रेंड की आंख में घोंपा रेबीज का इंजेक्शन

On: November 30, 2023 8:45 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

अमेरिका:- मियामी शहर में एक 44 वर्षीय महिला ने अपने बाॅयफ्रेंड की आंख में रेबीज का इंजेक्शन घोंप दिया। दरअसल महिला ने बाॅयफ्रेंड को दूसरी महिला की ओर देखते हुए देख लिया था। इसके बाद से दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस के हलफनामे के अनुसार, महिला अपने बाॅयफ्रेंड के साथ बहस कर रही थी, इसी दौरान मामला हिंसक हो गया। पीड़ित प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह सोफे पर लेटा हुआ था, तभी अचानक उसकी प्रेमिका दो रेबीज के इंजेक्शन के साथ उसके ऊपर कूद गयी और उसकी दाहिनी आंख में इंजेक्शन घोंप दिया। रेबीज के इंजेक्शन उसके कुत्तों के लिए घर में रखी हुई थी।

पीड़ित की आंख में इंजेक्शन लगने के बाद फौरन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे दूसरे अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। आरोपी महिला प्रेमी पर हमला करने बाद फरार हो गई, महिला को पुलिस ने अपनी कार में सोते वक्त गिरफ्तार कर लिया। महिला ने खुद को निर्दोष बताया है, उसका कहना है कि उसके प्रेमी की आंख में चोट अपने आप लगी थी।

महिला और उसका प्रेमी 8 सालों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। फिलहाल महिला को घर में नजरबंद रखा गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न