---Advertisement---

गढ़वा: AIMIM के तत्वावधान में रमकंडा बाजार में हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम आयोजित

On: August 1, 2024 2:01 PM
---Advertisement---

गढ़वा: एआईएमआईएम के तत्वावधान में रमकंडा बाजार में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधान सभा के प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि वर्तमान की सरकार और स्थानीय विधायक सह मंत्री के द्वारा हेमंत सरकार का चुनावी घोषणा पत्र कब लागू किया जाएगा। हेमंत सोरेन सरकार मॉबलिंचिंग कानून कब बनाएगा।

हेमंत सरकार मुसलमान के हक व अधिकार कब देगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड की सरकार सिर्फ यहां के लोगों को ठगने का काम की है। वहीं यहां के विधायक सह मंत्री के द्वारा सिर्फ विकास के नाम पर ढोल बजाया जा रहा है। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां ना तो अभी तक लोगों को पेयजल, बिजली व सड़क आदि की सुविधा मिल पाई है। यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ यहां के लोगों को ठगने का काम किया है। विकास के नाम पर अभी तक यहां कुछ भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम ही गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास कर सकता है।

यह बात यहां की जनता भी पूरी तरह समझ चुकी है।उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि हेमंत सरकार ने जो अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। उसमें से कोई भी काम नहीं किया जो जनहित में हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गढ़वा सहित पूरे झारखंड राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस पर किसी के द्वारा लगाम नहीं लगाया जा रहा है। बिना चढ़ावा के कोई भी काम नहीं हो रहा है। ऐसे में जनता परेशान हैं। लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कमीशखोरी काफी बढ़ी हुई है।

इस मौके पर गढ़वा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, जिला महासचिव रमजान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, जिला संरक्षक अब्दुल शकूर अंसारी, गढ़वा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मौलाना मजहर हुसैन, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, युवा के जिला अध्यक्ष मोजहिम अंसारी, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, युवा रंका प्रखंड अध्यक्ष खुश्दिल अंसारी, मोबिन अंसारी, छोटू भगत, एस कुमार पासवान, शिवनाथ राम, सुरेंद्र राम, अमीनुद्दीन अंसारी, अब्दुल गफ्फार अंसारी, डॉक्टर आफताब आलम, नंदलाल सोनी, रमेश सोनी, चंदन पासवान आदि  उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश

गढ़वा में डीआईजी की समीक्षा बैठक: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा

रसोई गैस की किल्लत से गढ़वा पुलिस लाइन का मेस 10 दिनों से बंद, जवानों के भोजन पर संकट

मझिआंव और बरडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, रामनवमी, ईद और सरहुल शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील