राष्ट्रिय

हमास संस्थापक के बेटे ने दी चेतावनी, कहा- इस्लाम से नहीं लड़े तो दुनिया खतरे में..

तेल अवीव: हमास के सह-संस्थापक शेख हसन यूसुफ के बेटे मोसाब हसन यूसुफ ने इस्लाम को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा फिलिस्तीन का अस्तित्व इजरायल के विनाश पर निर्भर है। यदि फिलिस्तीन की कोई परिभाषा है तो इसका मतलब है इजरायल का खात्मा। इसके अलावा उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस्लाम से नहीं लड़ा गया तो दुनिया खतरे में है। “द जेरूसलम पोस्ट” के कार्यक्रम में उन्होंने उक्त बातें कही।

CNN को दिए इंटरव्यू में मोसाब ने बताया कि उनके पिता और हमास एक कभी न खत्म होने वाला धार्मिक युद्ध लड़ रहे हैं, इसके पहले उन्होंने कहा था कि हमास अगर इजरायल के बंधकों को न रिहा करे तो उनके पिता जो इस समय इजरायल के कैद में हैं, उन्हें मार देना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि हमास का इरादा यहूदी लोगों और इजरायल को मिटाना है। वो हर उस शख्स को मार डालना चाहता है, जो इजरायल के अस्तित्व का समर्थन करता है और फिर इस्लामिक राज्य की स्थापना करना चाहता है। मोसाब ने पूर्व में हमास को ISIS से भी ज्यादा खतरनाक बताया था।

मोसाब हसन यूसुफ एक पूर्व फिलिस्तीनी आतंकी हैं। 1997 में वह इजरायल चले गए और 2007 में यूएसए जाने तक वह इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के लिए जासूस के रूप में काम करते रहे। यूसुफ ने इस्लाम धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया है। उन्हें ‘ग्रीन प्रिंस’ के नाम से भी जाना जाता है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।