---Advertisement---

बिहार झारखंड में दहशत का पर्याय 15 वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास पुलिस के हत्थे चढ़ा

On: January 11, 2026 9:29 PM
---Advertisement---

पलामू: बिहार झारखंड में 15 वर्षों से फरार आतंक का पर्याय बन हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास को डुमरिया थाने की पुलिस ने पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से धर दबोचा।

खबरों के मुताबिक एसएसपी आनंद कुमार के निर्देशन में तथा इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में की गयी।
डुमरिया थानाध्यक्ष राजू कुमार के मुताबिक मेरे को देनाखाली हो गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2011 और 2012 में हुई कई नक्सली घटनाओं का मुख्य आरोपित रहा है. छोटू रविदास डुमरिया थाना क्षेत्र में दर्ज कई नक्सली हत्याकांडों में वांछित था. इसके अलावा वह बम विस्फोट की कई वारदातों में भी संलिप्त रहा है. पुलिस के अनुसार, छोटू रविदास बिहार-झारखंड नक्सली नेटवर्क का सक्रिय और खतरनाक हार्डकोर नक्सली माना जाता रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के साथ-साथ झारखंड पुलिस द्वारा लंबे समय से लगातार छापेमारी की जा रही थी. नक्सली सॉफ्टवेयर और डाटाबेस में भी वह बिहार-झारखंड का सक्रिय नक्सली दर्ज था. इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी. झारखंड पुलिस के सहयोग से जब पुलिस बल उसके घर पहुंचा तो छोटू रविदास पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया. उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड पुलिस के आपसी समन्वय से हुई यह गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now