---Advertisement---

29 अक्टूबर को एलियंस के हमले की चेतावनी! हार्वर्ड के वैज्ञानिक के दावे से मचा हड़कंप; नासा ने क्या कहा?

On: October 23, 2025 9:08 AM
---Advertisement---

Harvard Professor Warns of Potential Alien Attack: दुनिया भर में एलियंस से जुड़ी कहानियां, थ्योरी और चर्चाएं अक्सर सुर्खियां बटोरती रही हैं। लेकिन अब अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर के दावे ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। उनका कहना है कि एलियंस इसी महीने यानी 29 अक्टूबर को धरती पर हमला कर सकते हैं।

यह दावा किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि हार्वर्ड के प्रसिद्ध खगोलभौतिकी विशेषज्ञ प्रोफेसर एवी लोएब का है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट डेली स्टार के अनुसार, लोएब ने चेतावनी दी है कि “अगर आप छुट्टियां मनाने का सोच रहे हैं, तो 29 अक्टूबर से पहले कर लीजिए कौन जाने उसके बाद क्या हो!”

रहस्यमयी अंतरिक्ष पिंड 3I/ATLAS बना चिंता का कारण

प्रो. लोएब का दावा है कि हाल ही में खोजा गया एक रहस्यमयी अंतरतारकीय पिंड, 3I/ATLAS, वास्तव में कोई आम धूमकेतु नहीं है, बल्कि एलियन तकनीक से बना अंतरिक्ष यान हो सकता है। यह पिंड जुलाई में पहली बार देखा गया था और बताया जा रहा है कि यह मैनहैटन शहर जितना बड़ा और करीब 33 अरब टन वजनी है।

यह वस्तु अंतरिक्ष में अब तक दर्ज की गई रफ्तारों में से एक तेज़ गति से आगे बढ़ रही है और इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह एक ऐसी धातु मिश्रधातु (Nickel Tetracarbonyl) उत्सर्जित कर रही है, जो आमतौर पर मानव निर्मित औद्योगिक प्रक्रियाओं में पाई जाती है। किसी भी प्राकृतिक खगोलीय पिंड में इस तत्व की उपस्थिति पहले कभी नहीं देखी गई।

एलियन यान या धूमकेतु?

जहां प्रो. लोएब इसे एलियन यान मान रहे हैं, वहीं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के खगोलविद क्रिस लिंटॉट ने उनके दावे को “बेबुनियाद बकवास” करार दिया है। उनका कहना है कि यह एक सामान्य धूमकेतु है, और लोएब का सिद्धांत वैज्ञानिक तथ्यों का अपमान है।

NASA की सफाई

इस सनसनीखेज दावे के बाद NASA ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि 3I/ATLAS से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। यह सिर्फ सौरमंडल के भीतर से सुरक्षित रूप से गुज़रेगा और पृथ्वी के पास से निकलेगा, लेकिन किसी भी तरह का टकराव या हमला असंभव है।

क्या हम अकेले हैं?

फिर भी, प्रो. लोएब के इस बयान ने सोशल मीडिया और वैज्ञानिक हलकों में बहस को दोबारा जगा दिया है कि क्या इंसान इस ब्रह्मांड में अकेला है? और अगर नहीं, तो क्या हम एलियंस के संपर्क या टकराव के लिए तैयार हैं?

वैज्ञानिकों के बीच मतभेद जारी हैं, लेकिन एक बात तय है कि 29 अक्टूबर से पहले दुनिया भर की नज़रें अब 3I/ATLAS पर टिकी रहेंगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर