---Advertisement---

गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर गायत्री शक्तिपीठ में हवन यज्ञ आज

On: June 15, 2024 7:30 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा 16 जून दिन रविवार को सुबह 7:30 बजे से मनाया जाएगा। इस दौरान हवन, पूजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने बताया कि गायत्री को वेदमाता, देवमाता, ज्ञान-गंगोत्री, संस्कृति की जननी एवं आत्मबल की अधिष्ठात्री कहा गया है। गायत्री को गुरु मंत्र का आधार मन गया है। यह समस्त सनातन धर्मावलंबियों की उपास्य है। इसी प्रकार पतित्पवाणी भगवती गंगा आज ही के दिन स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई। उन्होंने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री मंत्र का जप किया जाएगा। हवन कर आहुतियां दी जाएंगी। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से समय पर मंदिर पहुंचने की अपील की है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राजा पहाड़ी शिव मंदिर विवाद के बाद नई 10 सदस्यीय समिति का गठन, एडीओ ने जारी किया आदेश, विधायक होंगे पदेन अध्यक्ष

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास