झारखंडहजारीबाग

हजारीबाग : एसीबी ने मनरेगा जेई को घूस की रकम के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

संवाददाता ꫰ भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग : आज फिर जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया तथा एक भ्रष्ट मनरेगा जेई एसीबी के हत्थे चढ़ गया। डाड़ी प्रखंड में कार्यरत मनरेगा अभियंता सुशील प्रसाद केसरी को हजारीबाग एसीबी की टीम ने आज सुबह दस बजे डाड़ी आवास से दस हजार घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा तथा अपने साथ हजारीबाग ले गए। जैसे ही लोगों को पता चला डाडी़ प्रखंड में भीड लगने लगी। बताते चलें की मनरेगा कार्य में पैसों का लेनदेन होता रहा है तथा किसी भी कार्य को पास करवाने से लेकर मजदूरों का पैसा छुड़वाने तक के लिए इन भ्रष्ट अधिकारियों को नजराना पेश करना पड़ता है। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का दिल्ली में केंद्र सरकार के विरुद्ध मनरेगा के बकाए पैसों को लेकर प्रदर्शन जारी है और यहां धरातल पर योजनाओं को उतारने वाले कर्मचारी घूस की रकम के साथ पकड़े जा रहे हैं। वैसे तो कमोबेश सभी जगह एक ही हालात हैं पर डाड़ी प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में लुट मची हुई है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।