---Advertisement---

हजारीबाग: टायर फटने से पलटी बस, 3 यात्रियों की मौत; कई घायल

On: January 19, 2025 4:29 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: रविवार को हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकी में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हैं। घायल यात्रियों को इलाज के लिए विष्णुगढ़ अस्पताल लाया गया है। वहीं कुछ यात्रियों को जो गंभीर है उन्हें हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बोकारो बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल देखा गया। बताया जा रहा है कि बस में 50 से भी अधिक लोग सवार थे जो हजारीबाग से बोकारो के फुसरो जा रहे थे।

इस हादसे को लेकर चश्मदीद और घायल यात्रियों ने बताया कि बस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई है। जैसे ही बस की टायर फटी वैसे ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें