---Advertisement---

हजारीबाग: डेंटिस्ट ने अपनी दो बेटियों को दिया जहर, खुद की काटी कलाई, तीनों की मौत

On: March 5, 2024 5:47 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

हजारीबाग:- जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक डेंटिस्ट ने अपनी दो बेटियों को सल्फाॅस खिलाया और खुद भी सल्फाॅस खाकर और ब्लेड से हाथ का नस काटकर खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार के दोपहर की बताई जा रही है, जब डॉक्टर की पत्नी घर में मौजूद नही थी। वह अपने बेटे के साथ मायके गई हुई थी।

दोनों बेटियों के शव बरामदे में जबकि डॉ. राजकुमार का शव बाथरूम में पाया गया। मृतकों में डाॅक्टर राजकुमार साव और उनकी दो बेटियां अन्वी (6) और आद्या (9) शामिल हैं। डॉ. राजकुमार इंद्रपुरी रोड़ स्थित झील टाॅवर में डेंटल क्लिनिक चलाते थे। दोनों बेटियां चौथी और दूसरी कक्षा की छात्रा थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन