---Advertisement---

हजारीबाग : उपायुक्त ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, चिकित्सकों की कमी दूर करने का दिया आश्वाशन

On: September 20, 2023 4:17 PM
---Advertisement---

संवाददाता ꫰ भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग: जिला उपायुक्त नैंसी सहाय ने बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे बरही अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, बरही एसडीओ पूनम कुजूर, बीडीओ सी.आर. इंदवार एवं अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी मौजूद रहे। वहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्ड जैसे प्रसव कक्ष, एक्सरे – मशीन, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, दवाखाना सहित कई अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी को कई दिशानिर्देश दिए। साथ ही डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने उपायुक्त से चिकित्सकों की कमी से हो रही परेशानी से उन्हे अवगत कराया साथ ही साथ उन्होंने कहा की डॉक्टरों की कमी होने के कारण अस्पताल में किसी भी प्रकार का ऑपरेशन नही हो रहा है जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। उपायुक्त ने डीएस को आश्वाशन देते हुए कहा की अगला महीना तक डॉक्टर की कमी पूरा कर दिया जाएगा। वहीं ट्रॉमा सेंटर के विषय में कहा की जिस प्रकार के भी संसाधन की कमी है उसे बहुत जल्दी पूरा कर दिया जाएगा। मौके पर बीपीएम नारायण राम सहित अस्पताल के कई कर्मी मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह