हजारीबाग

हजारीबाग : उपायुक्त ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ख़बर को शेयर करें

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को बाज़ार समिति, हजारीबाग में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना स्थल में की गई तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त वहां मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मतों की गणना पांच कमरों में होगी। विधानसभा वार होने वाली मतगणना के लिए सभी पांचों कमरों में बैरेकेटिंग एवं नेट लगाने के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैरिकेटिंग के अंतर मतगणना कर्मी रहेंगे। इस क्रम में मतगणना स्थल पर विधि व्यवस्था एवं अन्य दूसरे सभी पहलूओं पर भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए प्रत्येक केंद्रो में कूलर और पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए है।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, सदर एसडीओ शैलेश कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया नारायण आदि उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।