---Advertisement---

हजारीबाग: NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

On: March 8, 2025 7:43 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। कुमार गौरव कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे। शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित कुमार गौरव अपने घर से अपने कार्यालय जाने के लिए कंपनी के वाहन से रवाना हुए थे। इसी दौरान कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास बाइक से अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद कुमार गौरव को आनन फानन में उन्हें आरोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

बताया जाता है कि कुमार गौरव नालंदा बिहार के रहने वाले थे। इससे पहले भी आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम की हत्या लेवी के लिए अपराधी द्वारा की जा चुकी है। इसके तार भी लेवी से ही जोड़कर देखे जा रहे हैं। क्योंकि कुमार गौरव पर ही कोयला डिस्पैच की जिम्मेदारी थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान

हजारीबाग में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, 24 घंटे के अंदर 7वीं मौत; वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

हजारीबाग: बेकाबू कार ने 7 को रौंदा, 4 की हालत नाजुक