---Advertisement---

हजारीबाग : पीरामल फाउंडेशन ने आयोजित की संयुक्त संगठन एक दिवसीय कार्यशाला

On: September 27, 2023 2:05 PM
---Advertisement---

संवाददाता ꫰ भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग: जिला प्रशासन एवं स्थानीय एनजीओ के आपसी सहयोग से अभिसरण को बढ़ावा देने के लिए होटल कनेरी-इन में नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे कुल 32 एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य हजारीबाग जिला में स्थानीय एनजीओ के आपसी सहयोग से नीति आयोग के सूचकांकों को बेहतर बनाने के लिए तथा इसके द्वारा सतत विकास के गोल को पूरा किया जा सके तथा जिला प्रशासन और स्थानीय एनजीओ के बीच बेहतर संवाद कैसे किया जाए जिससे चुनौतियों को साझा किया जा सके । इसके साथ ही लोकल एनजीओ कैसे अपने संस्थाओं का संचालन कर सके जिससे की वह अपने संस्थाओं की भूमिका जिला के विकास में दे सके । कार्यशाला में जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी के द्वारा जिला के विकास में एनजीओ की भूमिका , शिक्षा, स्वास्थ्य , पोषण , लिवलीहुड आदि क्षेत्रों में और कार्य किए जाने की जरूरतों को बताया साथ ही जिला प्रशासन के तरफ से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। पीरामल फाउंडेशन के झारखंड कार्यक्रम निदेशक के द्वारा पीरामल फाउंडेशन तथा आकांक्षी जिला/ ब्लॉक कार्यक्रम क्या है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, फेलोशिप के द्वारा कैसे समाज में बदलाव लाया जा रहा है विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यशाला को जिला लीड बिंधवासिनी राय के द्वारा हजारीबाग जिला में शिक्षा स्वस्थ ,पोषण, ग्राम पंचायत में किए जा रहे कार्यों के बारें में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड कुमार ताराचंद्र , प्रवीण कुमार ,डिस्ट्रिक लीड अभिषेक झा ,एनजीओ COE टीम से गुंजन शर्मा, अदिति कदम, प्रमोद कुमार सिंह , गांधी फेलो तथा करुणा फेलो उपस्थित रहें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह