July 26, 2026

हजारीबाग: उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में शामिल प्रतिभागी की मौत

Picsart_24-08-23_18-40-50-286.jpg

हजारीबाग: उत्पाद सिपाही की बहाली के लिए पदमा प्रशिक्षण केंद्र में दौड़ चल रही है। रोज हजारों युवक नौकरी पाने के लिए दौड़ में भाग ले रहे हैं। गुरुवार को चल रही दौड़ में शामिल एक प्रतिभागी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में भाग लिया, इस दौरान वह गिर गया। आनन-फानन में युवक को मेडिकल टीम ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने हार्ट अटैक की बात कही। युवक का अस्पताल में चल रहा था, जहां देर रात उसकी मौत हो गयी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed