---Advertisement---

हजारीबाग: बेकाबू कार ने 7 को रौंदा, 4 की हालत नाजुक

On: February 14, 2026 8:30 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के चौपारण प्रखंड स्थित रामपुर बाजार में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित कार भीड़ के बीच घुस गई। हादसे में करीब सात लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने से मची तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दनियचक निवासी शिक्षक महफूज अंसारी अपनी नई कार से बाजार पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। इससे कार अचानक तेज रफ्तार में आ गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए बाजार के अंदर जा घुसी। कई लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

महिला व किशोर समेत कई लोग घायल

घायलों में रामपुर निवासी डोली देवी (45), लालधारी राम (55), जमुना पंडित (54) और महादेवटांड़ निवासी विशाल रजक (15) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद लालधारी राम, जमुना पंडित और विशाल रजक को तिलैया के एक निजी अस्पताल भेजा गया, जबकि डोली देवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें धनबाद रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

एम्बुलेंस में देरी से ग्रामीणों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। काफी देर इंतजार के बाद ग्रामीणों ने निजी वाहनों से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर दी और कार में तोड़फोड़ कर दी।

पुलिस ने संभाली स्थिति, चालक हिरासत में

सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से चालक को सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और बाजार में व्यवस्था बहाल कराई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन

हजारीबाग में अपराधियों का तांडव, छर्री लदे हाइवा को किया आग के हवाले