---Advertisement---

गांव के 30 लड़कों के साथ किया कुकर्म, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

On: August 28, 2024 10:38 AM
---Advertisement---

उत्तरप्रदेश: मेरठ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर अजीत चौहान नाम के लड़के पर 30 लड़कों के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है।ये घटना मैनापुठी गांव की है। युवक पर आरोप है कि, वह गांव के लड़कों को बुलाता था और फिर उनके साथ गलत काम करके उनकी वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया करता था। आरोप है कि ये वीडियो अचानक लीक हो गए जिसके बाद हड़कंप मच गया। ये भी आरोप है कि, वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और लोगों से पैसे वसूलता था। आरोपी को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गांव में ही किराने की दुकान चलाता है। अजीत के घर में 70 साल की मां और मंदबुद्धि पत्नी है। अजीत ने अपने घर में एक अलग से प्राइवेट रुम बनाया हुआ है, जहां पर वह लड़कों के साथ कुकर्म किया करता था। इस कमरे में CCTV कैमरा लगा हुआ है। इस कैमरे में वह अश्लील वीडियो को रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया करता था। इसके लिए वह लोगों से मोटी रकम भी वसूलता था। अजीत पिछले 7 महीनों से ये कर रहा था। लेकिन जब उसे पैसे मिलना बंद हो गए तो उसने पहले तो लड़को को धमकी दी फिर वीडियो को वायरल करके गांव छोड़कर भाग गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित लड़कों के माता-पिता ने 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में अबतक 6 पीड़ित सामने आए हैं जिनके साथ उसने अनैतिक काम किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now