July 26, 2026

पलामू में सड़क हादसे में स्वास्थ्य सहिया की मौत, पति घायल, दुर्घटना के बाद टैंकर चालक फरार

16_09_2023-palamu_23531690.jpeg

झारखंड वार्ता

पलामू:– पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में टैंकर के धक्के से एक स्वास्थ्य सहिया की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। मिर्ची का की पहचान बाकी थाना क्षेत्र के मऊगी गांव निवासी मीना देवी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतिका मीना देवी स्वास्थ्य सहिया है। वह प्रखंड कार्यालय में आयोजित आयुष्मान भारत योजना की बैठक से अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे इसी दौरान तेतराई में टैंकर ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया।

जिससे पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य सहिया मीना देवी को एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया।एमएमसीएच पहुंचने पर गंभीर रुप से घायल स्वास्थ्य सहिया को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे के बाद से ही टैंकर चालक फरार है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed