---Advertisement---

सिल्ली के पिस्का पंचायत में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

On: December 19, 2025 8:51 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- प्रखंड के पिस्का पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिल्ली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी सिन्हा के निर्देश पर एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ विवेक कुमार ने स्वास्थ्य एवं पोषण तथा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ श्रीमाली सुमी ने किशोरी स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और विभिन्न रोगों से रोकथाम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सुरेंद्रनाथ महतो और ब्रजकिशोर महतो ने वेक्टर जनित रोगों जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू के लक्षण और रोकथाम के बारे में बताया। स्वास्थ्य शिविर में सिस्टर मीना देवी, रीना महतो, पीरामल फाउंडेशन के संजय महतो और डेवलपमेंट फॉक्स के अमित टोपनो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य सहिया, सेविका और ग्रामीणों ने भी भाग लिया और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक करना था, ताकि वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर तरीके से ध्यान रख सकें।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा: सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित

कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी लगाम, झारखंड कोचिंग नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी

रांची: कुत्ते को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला; एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

जुगसलाई की समस्याओं को लेकर नप कार्यालय अभियंता को सेवा ही लक्ष्य संस्था ने मांग पत्र सौंपा

सरायकेला:रेलवे इंस्टिट्यूट आदित्यपुर में 4th रेलवे बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 आयोजित,10 टीमों ने लिया हिस्सा

रांची में सद्भावना सम्मान समारोह आयोजित, उपायुक्त ने भाईचारे और शांतिपूर्ण पर्व आयोजन का किया आह्वान