---Advertisement---

स्वास्थ्य सहिया और जलसहिया को न्यूनतम मजदूरी दर पर मासिक मानदेय व अन्य सुविधाएं दी जाये : विधायक

On: August 2, 2024 4:11 PM
---Advertisement---

सिमडेगा: झारखंड बिधानसभा द्वारा आहुत मॉनसून सत्र में निवेदन के माध्यम कोलेबिरा बिधायक नमन बिकशल कोनगाड़ी ने सभी स्वस्थ सहिया एवं जलसहिया द्वारा अपने मानदेय को लेकर जो आवाज बुलंद की जा रही थी, उस बात को निवेदन के माध्यम सरकार के समक्ष रखा।


बिधायक बिकशल कोनगाड़ी ने सदन में बताया कि झारखंड में स्वास्थ्य सहिया एवं जलसहिया दोनों पेयजल आपूर्ति के छेत्र तथा संबंधित क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण सेवा दे रही है।परंतु उनको मात्र एक हजार रुपये ही मासिक मेहनताना मिल रहा है। जो कि न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम है। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरम पर है।ऐसी परिस्थितियों में इनको रोजी रोटी एवं परिवार की अन्य जरूरत से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो रही है।

बिधायक ने कहा कि चुँकि हमारी गठबंधन सरकार की छवि जनकल्याणकारी सरकार के रूप में है।इसीलिए इन कर्मियों की उम्मीदें  हमारी सरकार से है।ये हमारी तरफ टकटकी लगाकर आस की नजर से देख रही हैं कि हम इनकी समस्याओं को समझते हुए इनके समस्याओं का निराकरण करेंगें।

चुँकि हमारी सरकार ने सर्वजन पेंसन को 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष कर दिए।और मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष से लेकर 49 वर्ष तक की बेटी, बहनों एवं बहुओ को हर महीने 1000 रुपया सहायता राशि प्रदान कर रहे हैं।जबकि यहां मैं बता देना चाहूंगा कि हमारी स्वास्थ सहिया एवं जल सहिया बहनों को हम काम कराकर मात्र 1000 रुपये ही देते हैं।

उन्होंने कहा सरकार से मेरा निवेदन है कि सभी स्वास्थ सहियाओं एवं जलसहिया को इनकी समस्याओं को समझते हुए न्यूनतम मजदूरी के दर पर मासिक मानदेय और अन्य सुविधाएं दी जाये।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित