---Advertisement---

रांची डीसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस

On: December 6, 2024 4:17 PM
---Advertisement---

रांची: IAS अधिकारी और वर्तमान में रांची डीसी के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने ECI को नोटिस जारी करते हुए पक्ष रखने का निर्देश दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 जनवरी को निर्धारित की गई है.

मंजूनाथ भजंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल की है. अपनी याचिका में उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए चुनावी कार्य से दूर रखे जाने के आदेश को रद्द करने की मांग की है. दरअसल 22 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट ने IAS अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और उन्हें चुनावी कार्यों से उन्हें अलग रखने के आदेश के खिलाफ दायर अपील याचिका स्वीकार कर ली थी. जिसके बाद उन्हें चुनाव के कार्य से दूर रखा गया था. आचार संहिता के दौरान आनन फानन में उन्हें रांची डीसी के पद से हटाकर वरुण रंजन को रांची डीसी नियुक्त कर दिया गया था. हालांकि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सरकार ने वापस मंजू नाथ भजंत्री को रांची डीसी नियुक्त कर दिया है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत के दिल्ली दौरे से झारखंड की सियासत गरम,राज्यसभा चुनाव के बाद होगा खेला!

विश्व रक्तदाता दिवस 15 जून को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल सुरक्षित रक्तदान शिविर

जमशेदपुर:टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) में 7 वर्षीय ग्रेड रिवीजन समझौता संपन्न

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!