July 26, 2026

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन अटैक; LOC पर भारी गोलाबारी, कई शहरों में ब्लैकआउट

image_editor_output_image-932106708-1746806285204.jpg

India-Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच सीमा क्षेत्रों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। शुक्रवार को जम्मू, सांबा और पठानकोट जैसे संवेदनशील इलाकों में एक बार फिर सैकड़ों पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम से निष्क्रिय कर दिया गया है। साथ ही, नियंत्रण रेखा (LoC) पर भीषण गोलाबारी जारी रही। पाकिस्तान की सेना, जम्मू-कश्मीर के 6 अहम सेक्टरों—उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम और पुंछ में भारी फायरिंग कर रहा है। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार शाम को मिसाइल अटैक हुआ, जबकि अमृतसर और पठानकोट में लगातार सायरन और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। अमृतसर एयरपोर्ट सहित पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, कई संदिग्ध ड्रोनों को भी इलाके में ट्रैक किया गया, जिन्हें भारतीय एंटी-ड्रोन सिस्टम ने सफलतापूर्वक मार गिराया। उधर, राजस्थान के पोकरण में भी ड्रोन अटैक किया गया।

उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, NIA का भी दफ्तर है। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन है। जम्मू, जैसलमेर और अमृतसर जैसे शहरों में लगातार ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है। रेलवे, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ख़बर को शेयर करें।