---Advertisement---

हेमंत सरकार आज पेश करेगी अबुआ बजट, क्या रहेगा खास

On: March 3, 2025 6:34 AM
---Advertisement---

रांची: हेमंत सोरेन सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इसे सदन के पटल पर रखेंगे। अबुआ बजट में सरकार का फोकस कल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों पर रहेगा। बजट में वैट की दर में बदलाव की उम्मीद नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि सरकार राजस्व में वृद्धि के लिए सेस में बढ़ोतरी कर सकती है। मंईयां सम्मान योजना के लिए सरकार को 17 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करना है।ऐसे में समाज कल्याण विभाग का बजट आकार ढाई गुना बढ़ सकता है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर अधिक जाेर हो सकता है। पीपीपी मोड पर पांच नए मेडिकल कॉलज खोले जाने तथा रांची में रिम्स की तर्ज पर एक और मेडिकल कॉलज खोलने का प्रस्ताव बजट में हो सकता है।वहीं रांची सदर अस्पताल की तर्ज पर पांच जिलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने की भी घोषणा बजट में हो सकती है। साथ ही स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता पर अधिक जोर बजट में होगा।

स्वास्थ्य की बात करें तो धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा तथा पूर्वी सिंहभूम में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलज खोलने तथा धनबाद, जामताड़ा, देवघर, हजारीबाग तथा गोड्डा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का प्रस्ताव बजट में हो सकता है।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग के बजट में राज्य कर्मियों, पेंशनरों, विधायकों, पूर्व विधायकों, विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं कर्मियों तथा अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य बीमा के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान हो सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमांशु सिंह की मौत के बाद बवाल, पुलिस टारगेट पर, उग्र लोगों ने सिटी एसपी के कार का शीशा तोड़ा

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न