---Advertisement---

हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनावी सभा को किया संबोधित

On: November 12, 2024 3:25 AM
---Advertisement---

विपक्ष माटी रोटी की बातें करते हैं यह सब निराधार है

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रामपुर के चारलू बाजार में विकास विद्यालय मैदान में विधानसभा चुनावी सभा का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो एवं सीमा महतो उपस्थित रही। जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना में हम लोगों ने लोगों का काफी सहयोग किया। हमारी सरकार बनी तो हम लोग महंगाई की मार से जनता को बचाएंगे और मईया सम्मान योजना लागू कर हमने महिलाओं का सम्मान को बढ़ावा दिया। पुनः अगर हमारी सरकार बनी तो महिलाओं के खाते में अब एक लाख भी जाएंगे और एक हजार रुपए दिसंबर से बढ़कर ढाई हजार रुपया में बदल जाएगा। कोरोना के समय गांव गांव पंचायत पंचायत मुख्यमंत्री दाल भात योजना के अंतर्गत गरीबों को हमारी सरकार ने फ्री खाना खिलाने का काम करती थी और संकल्प लिया कि इस राज्य की महिला को अपने पैरों में खड़ा करने का काम किया और उसी के तहत मुख्यमंत्री मईया योजना लाये। योजना की लकीर हमने इतनी लंबी खिंची है कि विपक्ष के लोग कभी पचा भी नहीं पाएंगे। विपक्ष माटी रोटी की बातें करते हैं यह सब निराधार है। हमारी सरकार ने बिजली बिल को माफी किया और किसानों के हित में फैसला लिया। भविष्य में हमारी सरकार बनी तो बिजली बिल में जितने भी मुकदमे हुए हैं सब सरकार वापस ले लेगी साथ ही 24 घंटे बिजली मुहैया कराएंगे और कभी भी भविष्य में बिजली बिल गरीबों के घर तक नहीं पहुंचेगा। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि हम सिल्ली की विकास हेतु कई योजनाओं पर कार्यरत है जो धरातल पर उतारने का काम करेंगे। इस मौके पर चंदनकियारी विधानसभा नेता विजय रजवाड़, वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर महतो, सिल्ली पूर्वी जिला परिषद लक्ष्मी कुमारी, राहे जिला परिषद बादल महतो, पूर्व विधायक सिल्ली सीमा महतो, पूर्व पंचायत समिति हलमाद सावन सिंह मुंडा, समाजसेवी सुयोग प्रसाद साहू, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष फागु बेदिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष यासीन राय, लखीराम बेदिया, राहे के वरिष्ठ नेता देवेंद्र शर्मा, संतोष महली, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा फलाहारी महतो, प्रवक्ता फखरुद्दीन राय, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सज्जाद, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा धर्मेंद्र सिंह, डॉ अखिल महतो, राकेश सिंह मुंडा समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा