July 26, 2026

13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने ली शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के सीएम

IMG-20240704-WA0042.jpg

Jharkhand varta

रांची/डेस्क :- झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेने ने एक बार सीएम पद की शपत ले ली है. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं. बुधवार को चंपई सोरेने ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

बता दें कि हाल ही में जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें हाई कोर्ट ने जमानत दे थी. उसके बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी.

इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. वहीं राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल का नेता चुना.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में अपना इस्तीफा दे दिया जिससे दिन भर चलीं अटकलों पर विराम लग गया

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed