---Advertisement---

हेमंत सोरेन होंगे झामुमो के अध्यक्ष, शिबू सोरेन बने संस्थापक संरक्षक

On: April 14, 2025 3:10 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में अब कार्यकारी अध्यक्ष का पद नहीं होगा। इस पद को सोमवार को यहां खेलगांव में आरंभ हुए झामुमो के दो दिवसीय 13वें महाधिवेशन के मौके पर संविधान संशोधन के जरिए समाप्त करने का प्रस्ताव पेश किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष के स्थान पर संस्थापक संरक्षक का पद होगा। कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अब झामुमो के अध्यक्ष होंगे, जबकि केंद्रीय अध्यक्ष रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक बनाया गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दो दिवसीय महाधिवेशन आज यानी कि सोमवार से रांची के खेलगांव स्थित शहीद हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है। हेमंत सोरेन सरकार की दोबारा वापसी के बाद आयोजित हो रहे इस महाधिवेशन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। यह झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां महाधिवेशन है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

त्याग और बलिदान का प्रतीक है मोहर्रम : मिथिलेश ठाकुर मोहर्रम पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मंत्री

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि