झारखंड

हिंडालको सीएसआर विभाग के द्वारा 35 टीबी मरीजों के बीच पोषण खाद्य किट का वितरण किया गया

ख़बर को शेयर करें

मुरी:-हिंडाल्को के सी एस आर विभाग के द्वारा एलुमिना क्लब में प्रखंड के सभी पंचायतों के टीबी मरीजों के लिए पोषण खाद्य किट का वितरण हिंडाल्को के एचआर हेड अरुण राय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली की चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर प्रियंका सिन्हा एवं सी एस आर हेड अनिल सिंह के द्वारा किया गया। मरीजों को संबोधित करते हुए डॉक्टर प्रियंका सिन्हा ने कहा कि टीवी के रोगियों को अक्सर रिकवरी करने में मदद के लिए अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है। उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन आवश्यक ऊर्जा प्रदान कर सकता है। वही एचआर हेड अरुण राय ने कहा कि आपको जो पौष्टिक आहार दिया गया है इसका सेवन आवश्यक रूप से करें ताकि स्वास्थ्य में जल्द से जल्द सुधार हो सके। प्रोटीन और संतुलित भोजन को अवश्य शामिल करें साथ ही नशा पान से दूर रहे। हिंडालको का यह प्रयास क्षेत्र के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर नीतिश सिंह,भरत सिंह, सुरेंद्रनाथ महतो, शशिकांत एवं रंजीत मौजूद रहे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।