सिल्ली:-हिंडालको सीएसआर विभाग द्वारा आज सोमवार के दिन बांसारूली पंचायत भवन एवं 20 जनवरी दिन मंगलवार को पिस्का पंचायत भवन में अनुभवी एवं लोकप्रिय नेत्र रोग विशेषज्ञ शंकर नेत्रालय के सहयोग से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मशीन द्वारा जांच, मशीन द्वारा ऑपरेशन, मोतियाबिंद,काला पानी(ग्लूकोमा),परदे की जांच, आंखों की एलर्जी,नाखूना,कम दिखाई देना इत्यादि रोगों की जांच निशुल्क की जाएगी।जांच संबंधित विशेष जानकारी के लिए हिंडाल्को के सीएसआर विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।