July 26, 2026

हिंडालको इंडस्ट्रीज ने गुरुकुल विद्यालय कुटाम में शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

IMG_20240704_0155.jpg

सिल्ली :- हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत सामाजिक उत्कृष्टता कार्यक्रम के अंतर्गत भक्तिवेदांत गुरुकुल आश्रम कुटाम में शेड निर्माण का शिलान्यास श्री रोहित चौरसिया प्लांट प्रमुख के कर कमलो द्वारा श्री अरुण कुमार राय प्रमुख मानव संसाधन हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुरी के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह आश्रम कुटाम-मुरी, रांची में स्थित है। इस परियोजना के माध्यम से हमारी संबंधित योजनाओं को अधिक विस्तार देने का अवसर प्राप्त हुआ है हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर विभाग ने इस परियोजना को समर्थन दिया है, जिससे भक्ति वेदांत गुरुकुल आश्रम के शिक्षा-प्रशिक्षण कार्यों को सुधारने में मदद मिल सके। यह शेड आश्रम के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए एक सुविधाजनक स्थल प्रदान करेगा।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत, हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संबंधित अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से भक्ति वेदांत गुरुकुल आश्रम के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की है।हम उम्मीद करते हैं कि इस परियोजना से स्थानीय समुदाय को भी लाभ प्राप्त होगा और यह सामाजिक उत्कृष्टता पहल विशेषतः शिक्षा और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालेगा।हिंडालको भविष्य में भी इस प्रकार की सीएसआर पहलों के माध्यम से समाज की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेगी। इस कार्यक्रम में हिंडाल्को के पवार प्लांट हेड नवनीत श्रीवास्तव, सीएसआर हेड अनिल सिंह, सहायक महाप्रबंधक (कर्मचारी सम्बन्ध) अविषेक प्रताप सिंह तथा गांव के सैकड़ो ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed