---Advertisement---

हिंडालको ने संविदाकार समागम का किया आयोजन

On: February 13, 2024 2:58 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- हिंडालको मुरी में सोमवार को हिंडालको संस्थान के 75 वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में संविदाकार समागम का आयोजन किया गया। जिसमें संविदाकारो को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में ईएसआईसी के उपनिदेशक शुभाशीष मिश्रा एवं सहायक निदेशक अभिषेक तथा चिकित्सक राजेश कुमार ने ईएसआईसी के लाभ के संबंध में पूरी विस्तृत जानकारी दिया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंडाल्को के प्लांट हेड रवि नारायण मिश्र ने कहा कि संविदा कार हमारे संस्थान के उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में हिंडाल्को संस्थान के सारे संविदाकारों ने हिंडाल्को प्रबंधन का आभार जताया। इस कार्यक्रम में प्लांट के मानव संसाधन के प्रमुख अरुण राय ने कहा कि ऐसे ही संविदाकारो के सम्मान में भविष्य में भी कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा। मंच का संचालन हिंडालको मानव संसाधन के अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में हिंडाल्को के वरिष्ठ अधिकारी गौरी शंकर, अभिजीत सेन, अंजनी कुमार, अभिषेक कुमार, कौशल राय, केनिथ डिवाज, संदीप कुमार, नवनीत श्रीवास्तव समेत हिंडाल्को के दर्जनों अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह