रिकॉर्ड 3140 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित
जमशेदपुर : संस्थापक दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुल 3140 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

टाटा साहब के प्रतिमा का हुआ अनावरण
कार्यक्रम के दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह तमाम अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किये। अतिथियों के हाथों फीता काटकर एवं बटन दबाकर टाटा साहब के प्रतिमा का अनावरण किया गया।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में संस्थापक जेएन टाटा साहब के भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ , सी0 एच0 आर0 ओ0 सीताराम कांडी, वीपीओ विशाल बादशाह, वीपी ( ईआरसी , पावर सिस्टम ) माइकल बेंज , वीपी ( ईआरसी ) अनिरुद्ध कुलकर्णी, वीपी एवं बिजनेस हेड ( ट्रक ) राजेश कॉल , वरीय महाप्रबंधक ( प्रोडक्ट एवं प्लानिंग) राजेश खन्ना, टाटा मोटर्स जमशेदपुर के प्लांट हेड अनुराग छारिया, वरीय महाप्रबंधक पीपीसी उमेश तंबोलकर , आनंद एस, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत दर्जनों वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह सुबह से यहां मुस्तैद रहे। घूम घूमकर चारों तरफ जायज़ा लेते रहें। खास बात यह रही कि इस रक्तदान शिविर में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लीं। वहीं नैप्स ट्रेनिंज में रक्तदान के प्रति खासा उत्साह देखा गया। दर्जनों ऐसे ट्रेनिंज थे जो संस्थापक दिवस के अवसर पर पहली बार रक्तदान किये।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से सभी रक्तदाताओं , पारा मेडिकल स्टॉफ, वीबीडीए की टीम , आगंतुक अतिथियों, प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों , पुलिस प्रशासन, यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर्स समेत रक्तदान शिविर को सफल बनाने वालों के प्रति आभार जताया।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि 3140 यूनिट रक्त संग्रह का यह रिकॉर्ड मजदूर भाईयों, एवं शहरवासियों को जाता है। मैं सबों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

आरके सिंह, महामंत्री – टाटा साहब के प्रतिमा अनावरण एवं मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कोविड काल में रक्त की जरूरत को देखते हुए यूनियन ने विशेष अनुरोध पर रक्तदान की पहल शुरू की। उस वक्त 1272 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ था। तब के बाद से लगातार यूनियन के सौजन्य से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन होता आ रहा है। विगत वर्ष आंकड़ा 2906 यूनिट रहा। मजदूर भाईयों के बदौलत रक्तदान के क्षेत्र में हम सबों ने कीर्तिमान स्थापित किया।
विशाल बादशाह, वीपीओ – विशाल बादशाह ने कहा कि संस्थापक दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर की यह पहल काबिले तारीफ है। आरके सिंह एवं उनकी टीम बधाई का पात्र है ।
सीताराम कांडी, सीएच आर ओ – सीताराम कांडी ने सभी रक्तदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पल हमेशा याद रहेगा।
अनुराग छारिया, प्लांट हेड – अनुराग छारिया ने विशाल रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि हम सब मिलकर इसी तरह एकजुट होकर किसी भी टारगेट को अचीव करेंगे यह अपने तमाम सीनियर लीडर को विश्वास दिलाते हैं।
अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री – अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज भारत के इतिहास में स्वर्णिम दिन है। टाटा साहब वो महान शख्स थे जिन्होंने उद्योग जगत में पहचान स्थापित किये। आजादी के पहले जेएन टाटा ने औद्योगिक जगत की बुनियाद रखी। उनके जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि टाटा का सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में काफी योगदान रहा है। भारत के प्रगति में टाटा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। यूनियन के द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में आकर समाज के प्रति कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि शहर में रक्तदान के अभियान को गति देने में मेरा भी योगदान रहा है। वीबीडीए को मैंने वाहन मुहैया कराया था।
प्रणव कुमार , एचआर हेड – प्रणव कुमार ने कहा कि गीता में तीन दान का उल्लेख है। परंतु रक्तदान महादान है। उन्होंने कहा कि दीजिए मौका अपने खून को किसी की रगों में बहने का, यही लाजवाब तरीका है कई जिस्मों में जिंदा रहने का।
ब्ल्ड बैंक एवं पारा मेडिकल स्टॉप का शिविर में रहा उत्कृष्ट योगदान।
रक्तदान शिविर में ब्ल्ड बैंक के कर्मियों , पारा मेडिकल स्टॉफ , वीबीडीए की टीम एवं डॉक्टरों की महति भूमिका रही। रजिस्ट्रेशन, हिमोग्लोबिन टेस्ट एवं रक्त संग्रह में इन सबों का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर में निम्न रहें उपस्थित
पूर्व मुख्यमंत्री व उड़िसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास , पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, झामुमो विधायक सोमेश सोरेन, मानगो की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता, कांग्रेसी नेता प्रदीप बालमुचू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा , जिप सदस्य डॉ परितोष सिंह, कुसूम पूर्ति, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते , भगवान सिंह, बलदेव सिंह, लोक समर्पण संस्था के अध्यक्ष ललित दास , महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण , आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, रघुनाथ पांडेय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, आनंद बिहारी दुबे , नीरज सिंह, शिवशंकर सिंह, उपेंद्र सिंह मस्तान, अशोक चौधरी, चंदेश्वर खां, रियाजुद्दीन खान, बम सिंह, अंकुर सिंह, अजय सिंह, कांग्रेसी नेता रामाश्रय प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, फ्रेम फैक्ट्री के जीएम जे दास , मनीष वर्मा, पूर्व सीएस डॉ महेश्वरी प्रसाद, डॉ चिन्मय चक्रवर्ती, डॉ अरूणिमा वर्मा , डॉ एस एल श्रीवास्तव, नकुल तिवारी, कमल किशोर, राणा सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
महामंत्री, पत्रकार समेत कई अन्य वरीय पदाधिकारी किये रक्तदान।
शिविर में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह स्वयं रक्तदान किये। समाचार कवरेज करने के लिए आये कई पत्रकारों ने भी रक्तदान किया। ईआर हेड सौमिक राय , एडमिन हेड वीएन सिंह, निलंजना मोहंती समेत सैकड़ों वरीय पदाधिकारियों एवं हजारों कर्मचारियों ने रक्त दान किया । यहां रक्तदाताओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।











