---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी हथियार के साथ गिरफ्तार

On: August 1, 2024 7:17 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मोहम्मद खलील को गिरफ्तार किया गया है। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की रोमियो फोर्स ने पुंछ के मागनेर से मोहम्मद खलील नाम के आतंकी को गिरफ्तार किया। आतंकी खलील उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले का रहने वाला है। सेना ने उसे 30 जुलाई को गिरफ्तार किया था, अब आतंकी तस्वीर और उसके पास से बरामद हुए हथियारों की तस्वीरों को रिलीज किया गया है। आतंकी मोहम्मद खलील से पुलिस कस्टडी में पूछताछ चल रही है। इस मामले में जांच भी चल रही है, ताकि आगे और भी ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके आतंकी के पास से एक विदेशी पिस्तौल भी बरामद हुई है। साथ ही उसके पास से एक पाकिस्तानी वाट्सऐप नंबर भी मिला है। मोहम्मद खलील हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को सीमा पार घुसपैठ कराता था और दहशत फैलाने में मदद करता था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें