जमशेदपुरझारखंड

होल्डिंग टैक्स हटाया, ब्याज माफ कराया,वादा निभाया: मंत्री बन्ना गुप्ता

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:राज्य सरकार ने होल्डिंग टैक्स को जहाँ हटा दिया है वहीं इसमें लग रहे ब्याज को भी माफ कर दिया है।

गौरतलब है कि इसको लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक बन्ना गुप्ता लगातार प्रयासरत थे, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मिलकर इसे हटाने का आग्रह किया था।

इस अवसर पर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि होल्डिंग टैक्स वृद्धि और लग रहे ब्याज को माफ कराने का वायदा मैंने किया था, इसे लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी से भी आग्रह किया था कि इस फैसले को वापस लेते हुए होल्डिंग टैक्स के दौरान लगे ब्याज को भी माफ किया जाए, साथ ही जिन्होंने टैक्स या ब्याज दिया है उसका समायोजन किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए जनहित में होल्डिंग टैक्स वृद्धि और ब्याज दर को माफ करने का आदेश जारी कर दिया है!

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।