---Advertisement---

जमशेदपुर:सामाजिक संस्था समर्पण का बागबेड़ा 5 नंबर रोड में छवि विश्वकर्मा के आवास पर होली मिलन संपन्न

On: March 17, 2025 8:47 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:सामाजिक संस्था समर्पण के सदस्यों के द्वारा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित छवि विश्वकर्मा के आवास पर होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस होली मिलन समारोह में सर्वप्रथम समर्पण के सदस्यों ने एक दूसरे के गाल पर रंग गुलाल खेल कर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किए। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने घर पर बनाए हुए अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को ग्रहण भी किए। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर सारे गिले शिकवे भूल कर आपस में भाईचारे का संबंध बनाने का संकल्प भी लिए।

इस मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को सम्मानित करते हुए संस्था को हर संभव सहयोग देने का आग्रह भी किया गया। पंसस सुनील गुप्ता ने समर्पण संस्था के टीम को आगे बढ़ाने एवं जनहित में कार्य करने के दौरान अपना भरपूर सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन भी दिए हैं।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे विभूति जेना, छवि विश्वकर्मा, कुमुद शर्मा, रंजू, नंदिता, रिंकी, नीरज कुमारी, गौतम, सुरेश, चंदन, राकेश, श्रवण सहित कई लोगों उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now