---Advertisement---

छुट्टी गरम-गरम लुट्टी, कड़ाके की ठंड देखते हुए झारखंड सरकार ने सभी स्कूलों में की छुट्टी

On: January 4, 2025 5:30 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :पिछले कुछ दिनों से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में आए दिन गिरावट आ रही है। ठंड से स्कूली बच्चे परेशान थे और उनके अभिभावक भी परेशान थे। इसी बीच खबर आ रही है कि शीतलहरी व ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्ग केजी से लेकर कक्षा आठवीं तक सात जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. छह जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर छुट्टी है. राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) व सभी निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक की कक्षायें बंद रहेंगी. उक्त आशय का आदेश स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से जारी किया गया है. संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ग नवम से लेकर 12वीं तक की कक्षायें पूर्ववत संचालित रहेंगी.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र