July 26, 2026

आतंकी हमले में मारे गए लोगों को गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Picsart_25-04-23_10-47-09-615.jpg

Pahalgam Attack: गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। अमित शाह आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से भी अस्पताल जाकर मुलाकात करेंगे। बता दें कि इस हमले के बाद अमित शाह ने एक बड़ी बैठक की थी, जिसमें मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला मौजूद थे।

पिछले कई वर्षों में कश्मीर में नागरिकों पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक में पहलगाम के बैसरन मैदान में मंगलवार को आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की हत्या कर दी। जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम में हुए घटनास्थल का भी दौरा करेंगे। इसके बाद दिल्ली वापस लौटेंगे। बीते दिन हमले के बाद अमित शाह ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से वह दुखी हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्हें इससे भी कड़ी से कड़ी सजा देंगे।’

वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के स्थल पर पहुंच गई है। एनआईए हमले के पूरे तरीके का आकलन करेगी, फोरेंसिक साक्ष्य जुटाएगी और अपने प्रारंभिक तथ्य-खोज अभ्यास के हिस्से के रूप में स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी।

ख़बर को शेयर करें।