---Advertisement---

मझिआंव: निश्चय मित्र दिवस पर सम्मान समारोह, मरीजों को फूड बास्केट वितरित

On: September 9, 2025 7:07 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव में निश्चय मित्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को “निश्चय मित्र सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 19 मरीजों को फूड बास्केट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राज कुमार पांडेय ने 07 मरीजों को, डॉ. पूनम कुमारी ने 05 मरीजों को, डॉ. वीर प्रताप सिंह ने 05 मरीजों को तथा कन्हैया कुमार (STS) ने 02 मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए।

समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ सभी डॉक्टर, नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मरीजों के स्वास्थ्य सुधार एवं नियमित देखभाल को लेकर जागरूकता संदेश भी दिए गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now