झारखंडराष्ट्रिय

जनता की कमाई ‘माननीय’ ने दबाई: कुबेर लोक में नोटों की गिनती जारी, आंकड़ा 400 करोड़ के पार, स्टाफ के घर से मिला..

झारखंड वार्ता

Income-Tax Raids On Congress MP:- कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से निकले अकूत ख़ज़ाने का आंकलन अभी तक नहीं हो पाया है। कैश की गिनती करते-करते कर्मचारी थक गए हैं। अब तक की गिनती में कैश का आंकड़ा 400 करोड़ को पार कर गया है। वहीं, धीरज साहू के बिजनेस से उनकी पार्टी ने भी किनारा कर लिया है।

आयकर विभाग की कार्यवाही पांचवें दिन भी जारी है। धीरज साहू के फर्म के मैनेजर बंटी के उड़ीसा के बोलांगीर के सूदापाड़ा स्थित ठिकाने से कैश से भरे 20 बैग बरामद किए गए हैं। जिनमें करीब 100 करोड रुपए होने का अनुमान है। नकदी से भरे सभी बैग्स को बोलांगीर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में ले जाया गया है, गिनती जारी है।

अब अनुमान यह लगाया जा रहा है कि कैश का आंकड़ा 500 करोड़ को भी पार कर सकता है। ऐसी आशंका है कि अगर और कैश नहीं मिलता है, तब भी गिनती पूरी होने में 2 दिन और लगेंगे। इसी बीच कांग्रेस सांसद धीरज साहू का एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया है, जिसपर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

https://twitter.com/dwivedi_ji12/status/1733745706341691397?t=_4HbGp75n4WmDFhXouehlw&s=19
ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।