---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा; बस और डंपर के बीच जोरदार टक्कर, 13 की मौत, 17 घायल

On: December 28, 2023 5:14 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

मध्यप्रदेश:- गुना से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार 27 दिसंबर की रात को एक बस और डंपर ट्रक में टक्कर हो गई। इससे एक बस में आग लग गई और हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे गुना-आरोन रोड पर हुई जब उल्टी दिशा से आ रहा डंपर ट्रक यात्रियों को ले जा रही बस से टकरा गया और इससे एक्सीडेंट हो गया।

हादसे के वक्त बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि आग लगने से कुछ शव पूरी तरह जल चुके हैं और प्रशासन ने डीएनए (DNA) मिलान के जरिए उनकी पहचान किए जाने को कहा है। जिला कलेक्टर ने बताया कि डंपर से टक्कर के बाद बस पलटी खाकर सड़क से नीचे जा गिरी और उसमें तुरंत ही आग लग गई। आग काफी भयानक थी इसलिए कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और जल कर मर गए। कई शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल