July 26, 2026

अंबाला में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मिनीबस की टक्कर में वैष्णो देवी जा रहे 7 लोगों की मौत, 25 घायल

Picsart_24-05-24_09-39-25-898.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

अंबाला (हरियाणा): अंबाला में गुरुवार देर रात एक ट्रक और मिनी बस की आपस में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जो एक ही परिवार के थे। इसके अलावा हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है। जानकारी के अनुसार बस से श्रद्धालु वैष्णोदेवी जा रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई और बस चकनाचूर हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

ख़बर को शेयर करें।