हजारीबाग: राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थित दनुवा घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। इस सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है जिसमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि एक एसयूवी की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अब पुलिस हादसे के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर 25 अप्रैल शाम करीब 6 बजे दनुआ वैली इलाके में हुआ, जब एक तेज रफ्तार SUV ट्रक से टकरा गई. तेज रफ्तार SUV ट्रक से आगे निकलने के प्रयास में था, जिससे उसका वाहन पर से नियंत्रण खो गया और हादसा हो गया. शुरुआत में इस हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन गाड़ी के अंदर देखा गया तो 2 और लोग मृत पाए गए.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और आगे की जांच शुरू कर दी.









