---Advertisement---

मेराल में भीषण सड़क हादसा: मझिआंव के युवक की मौत, 2 घायल

On: December 5, 2025 9:45 PM
---Advertisement---

गढ़वा: नगर ऊंटरी-विंढमगंज एनएच-75 मार्ग पर शुक्रवार रात 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मझिआंव निवासी हंसराज सोनी (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


मृतक हंसराज सोनी, ब्यवसाई दिनेश सोनी के पुत्र थे। यह हादसा मेराल के बाना मोड़, देवेंद्र लाइन होटल के पास हुआ।

फोटो : हंसराज सोनी (मृतक)

हादसे के बाद मेराल पुलिस के एसआई रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मेराल प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। मृतक के परिजनों को सूचित करने का प्रयास भी पुलिस द्वारा किया गया।

घायल मोटरसाइकिल सवार सुकांत प्रसाद (28, चिनिया रोड निवासी) और अनुराग ठाकुर (24) ने बताया कि वे विंढमगंज से गढ़वा बारात से लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल और उसके सवार सड़क किनारे फेंक दिए गए, जबकि हंसराज ट्रक के पहिए के नीचे आ गए।

इस हादसे से मझिआंव बाजार के व्यापारी और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। दिनेश सोनी के घर मातम छा गया है और परिवार का हाल बुरा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि